Netflix के डेटा यूसेज को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है

Netflix ऐप पर टीवी शो या फ़िल्में देखते समय, वीडियो की क्वालिटी के मुताबिक हर घंटे अलग-अलग मात्रा में डेटा खर्च होता है. आप नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करके अपनी डेटा यूसेज सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकते हैं.

Netflix में 4 तरह की डेटा यूसेज सेटिंग्स होती हैं.

हर डिवाइस पर, हर घंटे डेटा यूसेज:

  1. लो: बेसिक वीडियो क्वालिटी, 0.3 GB तक

  2. मीडियम: स्टैंडर्ड वीडियो क्वालिटी, 0.7 GB तक

  3. हाई: सबसे बढ़िया वीडियो क्वालिटी:

    • स्टैंडर्ड डेफ़िनिशन: 1 GB तक

    • हाई डेफ़िनिशन: 3 GB तक

    • अल्ट्रा हाई डेफ़िनिशन (4K): 7 GB तक

  4. ऑटो: यह सेटिंग आपकी मौजूदा इंटरनेट कनेक्शन स्पीड के मुताबिक आपको सबसे अच्छी क्वालिटी के वीडियो दिखाने के लिए, डेटा यूसेज को अपने-आप एडजस्ट करती है.

अपने डेटा यूसेज की सेटिंग्स एडजस्ट करें

आप अपने अकाउंट से जुड़ी हर प्रोफ़ाइल के लिए डेटा यूसेज की अलग-अलग सेटिंग्स तय कर सकते हैं. अपनी सेटिंग्स बदलने के लिए:

  1. किसी वेब ब्राउज़र से अपने अकाउंट पेज पर जाएं.

  2. प्रोफ़ाइल्स चुनने के बाद, कोई प्रोफ़ाइल चुनें.

  3. प्लेबैक सेटिंग्स चुनें.

  4. अपनी पसंद के मुताबिक डेटा यूसेज सेटिंग चुनें. आपकी पसंद अपने आप अपडेट हो जाएगी.

    Imageध्यान दें: डेटा यूसेज पर पाबंदी लगाने से वीडियो की क्वालिटी पर असर पड़ सकता है.

Netflix में 4 तरह की मोबाइल डेटा यूसेज सेटिंग्स होती हैं:

  1. ऑटोमैटिक: Netflix ऐप ऐसी सेटिंग चुनता है जिससे डेटा यूसेज और वीडियो क्वालिटी के बीच बढ़िया संतुलन बना रहे. आप एक GB डेटा में लगभग 4 घंटे तक देख सकेंगे.

  2. सिर्फ़ वाय-फ़ाय: सिर्फ़ वाय-फ़ाय पर कनेक्ट होने पर ही स्ट्रीम करें.

  3. डेटा की बचत करें: एक GB डेटा में लगभग 6 घंटे तक देखें.

  4. मैक्सिमम डेटा:

    • इसे चुनने पर आप अपने डिवाइस पर सबसे बढ़िया क्वालिटी में टीवी शो या फ़िल्म देख सकते हैं.

    • इसे चुनने पर, आपके डिवाइस और नेटवर्क की स्पीड के हिसाब से, 20 मिनट या इससे ज़्यादा समय तक देखने पर 1 GB डेटा खर्च हो सकता है.

    • इसका सुझाव तभी दिया जाता है जब आपके पास अनलिमिटेड डेटा प्लान हो.

Imageध्यान दें: अगर आपने अपने Netflix डेटा यूसेज की सीमा तय कर दी है, तो आपके मोबाइल डिवाइस पर तय सीमा से ज़्यादा डेटा का इस्तेमाल करके कॉन्टेंट स्ट्रीम नहीं होगा.

अपने मोबाइल डेटा यूसेज की सेटिंग्स एडजस्ट करें

अपने मोबाइल डेटा प्लान के मुताबिक सबसे सही सेटिंग चुनने के लिए:

  1. Netflix ऐप खोलें.

  2. नीचे दाईं ओर, मेरा NetflixImageपर टैप करें.

  3. ऊपर दाईं ओर, मेन्यूImage पर टैप करें.

  4. ऐप सेटिंग्सImage पर टैप करें.

  5. वीडियो प्लेबैक के नीचे से, सेल्युलर डेटा यूसेजImage चुनें.

    • अपने डाउनलोड्स की डेटा सेटिंग्स एडजस्ट करने के लिए, डाउनलोड्स में जाकर सिर्फ़ वाय-फ़ाय को चालू या बंद करें.

  6. अपनी पसंद के मुताबिक डेटा यूसेज सेटिंग चुनें और फिर OK चुनें (यदि ऐसा करने का ऑप्शन आए).

Imageध्यान दें: अगर ऑटोमैटिक ऑप्शन चालू है या आपके डाउनलोड पेंडिंग हैं, तो आप इस सेटिंग को नहीं बदल पाएंगे. अगर आपकी पसंद के मुताबिक सेटिंग का ऑप्शन उपलब्ध नहीं हो रहा है, तो ऑटोमैटिक ऑप्शन पर टॉगल करके ऑफ़ करें या बाकी सभी पेंडिंग डाउनलोड कैंसल कर दें या उनके डाउनलोड पूरा होने तक इंतज़ार करें, इसके बाद फिर से कोशिश करें.

मिलते-जुलते आर्टिकल