सीएमजी टेबल टेनिस चैलेंज सीज़न – “शानतोंग टेबल टेनिस सुपर लीग सांस्कृतिक पर्यटन कार्निवल”शुरू
23 अप्रैल को, चीन के शानतोंग प्रांतीय संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, खेल ब्यूरो और चाइना मीडिया ग्रुप(सीएमजी) की शानतोंग शाखा द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किए गए सीएमजी टेबल टेनिस चैलेंज सीज़न – “शानतोंग टेबल टेनिस सुपर लीग सांस्कृतिक पर्यटन कार्निवल”का अनावरण 2026 शानतोंग प्रांतीय सांस्कृतिक पर्यटन उद्योग उच्च गुणवत्ता विकास सम्मेलन में किया गया। शानतोंग प्रांतीय पार्टी समिति के सचिव लिन वू और सीएमजी के उपाध्यक्ष यू च्वुनशेंग सहित अतिथियों ने ओलंपिक चैंपियन छन मेंग और यांग च्वुनश्वान के साथ-साथ 16 शहरों के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जो अप्रैल से सितंबर तक चलने वाले प्रांत स्तरीय सांस्कृतिक, खेल और पर्यटन एकीकरण उत्सव की शुरुआत है।
24-Apr-2026