Photo Lab सचमुच एक मज़ेदार फ़ोटो एडिटिंग टूल है, जिसका इंटरफ़ेस विशेष तौर पर उपयोग करने में अत्यंत सरल है। इसकी मदद से आप दर्शनीय मोंटेज़ तैयार कर सकते हैं और अपनी छवियों को बिल्कुल नये अंदाज में और बेहद सहजता के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं।
आप अपने डिवाइस पर संग्रहित किसी भी तस्वीर को चुनकर उसपर इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं, और इसमें उपलब्ध किसी भी विशेष फ़िल्टर का उपयोग भी कर सकते हैं। इनमें क्लासिक फ़िल्टर भी शामिल होते हैं जिनकी मदद से आप फ़ोटो के रंग या शार्पनेस को बढ़ा सकते हैं, और साथ ही वैसे फिल्टर भी होते हैं जिनकी मदद से आप एक हॉलीवुड सिनेमा का कोई चरित्र बन सकते हैं।
स्क्रीन पर केवल तीन स्पर्श की मदद से आप किसी नावी (अवतार मूवी से), मध्ययुगीन योद्धा, किसी मोटरचालक, या फिर रैम्बो को अपना चेहरा दे सकते हैं।
Photo Lab एक संपादन एप्लीकेशन है, जो फ़ोटो के संपादन से ज्यादा मज़ेदार तस्वीरें बनाने पर जोर देता है। यह अवतार बनाने या उपयोगकर्ता आइकन बनाने के लिए आदर्श है, लेकिन यदि आप किसी सामान्य छवि का रंगरूप सुधारना चाहते हैं तो अच्छा होगा कि इसके लिए आप कोई बेहतर और ज्यादा गंभीर एप्लीकेशन की तलाश करें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
वाकई शानदार!
इसे सभी उपकरणों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराना चाहिए।
शानदार
बहुत सुंदर
बहुत आभारी
यह अनुप्रयोग बहुत अच्छा है, बहुत अच्छा।