Pinned
खुद से ही मैं ऊब गया था
चिंता में मैं डूब गया था
प्रतिमानों के जो पहरे थे
सारे के सारे बहरे थे
बस उसी समय कुछ पर आए थे,
जब तुम मेरे घर आए थे।
तुम महलों के रहने वाले
अच्छी बातें कहने वाले
मैं तुम सदृश आकाश नहीं था
मेरा घर कुछ खास नहीं था
नयन मेरे तब भर आए थे,
जब तुम मेरे घर आए












