Pinned
ब-दस्तूर
30.5K posts
A dedicated account for #Shayari. #ShayariTwitter #ShayariBaDastoor शेर ओ शायरी ब-दस्तूर। email - [email protected]
insta- badastoorofficial
India
Joined June 2014
- खुद के पैगाम पर अकेला चले जा रहा हूँ मंजिल का मालूम नहीं, सफर पर जा रहा हूँ यूं तो मुझे रास्ता मालूम नहीं आगे का पर मेरा काम है चलना, चले जा रहा हूँ - बदस्तूर
- ख़ुद ही के साथ हूँ मैं, खुद ही काफ़िला हूँ मैं ख़ुद ही रहबर, ख़ुद ही मंज़िल हूँ, रास्ता हूँ मैं - अर्चना जौहरी
- किसी के पास रहना हो तो थोड़ा दूर रहना चाहिए - जॉन एलिया
- अपनी फ़तह पर ग़रूर आने लगे तो चुपके से मिट्टी से पूछ लेना आजकल सिकंदर कहॉं है
- जो खानदानी रईस हैं वो मिज़ाज रखते हैं नर्म अपना तुम्हारा लहज़ा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई - नई है - शबीना अदीब
- जंजीर नहीं कटती तो अपना पैर काट लो लंगड़ा कर चलो मगर आज़ादी से चलो - मनमीत सोनी
- कोशिश भी कर उम्मीद भी रख रास्ता भी चुन फिर इस के बाद थोड़ा मुक़द्दर तलाश कर - निदा फ़ाज़ली
- मैं लौटने के इरादे से जा रहा हूँ मगर सफ़र सफ़र है, मेरा इंतज़ार मत करना - साहिल सहरी
- तुझे पाने की कोशिश में कुछ इतना खो चुका हूं मैं कि तू मिल भी अगर जाए तो अब मिलने का ग़म होगा - वसीम बरेलवी
- जो झूठ पर भी वाह करेंगे वही आपको तबाह करेंगे





