*INCOMING DRONES ACTIVITY SPOTTED*
Pls stay inside your houses and observe blackout.
DM Barmer
Official Handle of District Collector and District Magistrate, #Barmer, #Rajasthan. Citizens can report their queries here.
- एक निजी न्यूज़ चैनल द्वारा बाड़मेर में मिसाइल अटैक की खबर प्रसारित की जा रही है। इस तरह की कोई घटना घटित नहीं हुई है। ज़िला प्रशासन इसका खंडन करता है।
- सोशल मीडिया पर बाड़मेर में आर्मी के द्वारा ड्रोन को मार गिराने की पोस्ट वायरल हो रही हैं, जो पूरी तरह तथ्यात्मक रूप से ग़लत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सभी तरह की अफ़वाहों का ज़िला प्रशासन पूरी तरह खंडन करता है।
- ll आवश्यक सूचना ll बाड़मेर में तत्काल प्रभाव से ब्लैक आउट किया जाता है l जिला प्रशासन बाड़मेर
- भारत-पाकिस्तान के मध्य मौजूदा हालातों के मददेनजर बाड़मेर जिले में गुरुवार रात्रि में 9 से सुबह 4 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा। आमजन से अनुरोध है कि ब्लैक आउट के दौरान अपने घरों में रहने के साथ सभी लाइटें बंद रखें।
- *llआवश्यक सूचना॥ बाड़मेर जिले में वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनज़र आज रविवार दिनांक 11/05/2025 को रात्रि 8 से सोमवार सुबह 6 बजे तक ब्लैक आउट घोषित किया जाता है।* *इस दौरान सभी अपने घरों और प्रतिष्ठानों की लाइट्स को बंद रखें। ज़िला प्रशासन, बाड़मेर
- *🔴रेड अलर्ट है। कंप्लीट ब्लैकआउट किया गया है। जो जहां है, वहीं रहे। कोई भी मूव ना करें। आमजन किसी भी तरह का पैनिक ना करें। यह कंप्लीट ब्लैकआउट है।* *जिला प्रशासन बाड़मेर*
- बाड़मेर की संवेदनशील भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त राजकीय और गैर राजकीय महाविद्यालय, सभी प्रकार के कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया गया है।
- आवश्यक सूचना ज़िले के जो भी व्यक्ति गाँव या क़स्बे में हैं और वो बाड़मेर शहर की तरफ़ यात्रा करना चाहते हैं, उन सबसे अनुरोध है कि कृपया बाड़मेर शहर की यात्रा न करें। बाड़मेर के लिए रेड अलर्ट है, इसलिए अपनी यात्रा को तुरंत प्रभाव से स्थगित करें।
- ll आवश्यक सूचना ll बाड़मेर जिले के चोहटन इलाके के गांवो को खाली कराए जाने संबंधित पोस्ट वायरल हो रही है l यह खबर गलत हैं l जिला प्रशासन की ओर से ऐसे कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं l

