नवनियुक्त मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दिनांक 19 सितंबर को प्रयागराज के आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। वह 2008 बैच की आईएएस हैं एवं इससे पूर्व बरेली मण्डल की आयुक्त तथा जनपद-बलिया, बस्ती, उन्नाव एवं महाराजगंज की जिलाधिकारी रह चुकी हैं।
Commissioner Prayagraj
5,196 posts
Official handle of Commissioner Prayagraj
Prayagraj
Joined April 2020
- नवनियुक्त मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत जी ने आज श्री संजय गोयल जी से मंडल आयुक्त का चार्ज ग्रहण किया।
- शासन की मंशा के अनुरूप प्रयागराज में सोमवार को भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत जी ने भी कांवरियों पर पुष्प वर्षा की।
- मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने पितृपक्ष के आखिरी दिन,अमावस्या एवं माघ मेला 2026 के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का आज जायजा लिया। उन्होंने मेला क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण भी किया तथा सम्बंधित अधिकारियों से मेला क्षेत्र के लेआउट एवं टाइमलाइन्स की जानकारी ली।
- मण्डलायुक्त ने फाफामऊ पुल पर हो रहे मरम्मत के कार्यों का औचक निरीक्षण कर कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने पीपे के पुल पर बिजली की व्यवस्था दुरूस्त रखने तथा रोड की निरंतर लेवलिंग करने को भी कहा।
- शासन के निर्देशानुसार 10 बजे से 12 बजे मध्य जनसुनवाई किया तथा संंबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण के निर्देश् दिए।
- मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने आज आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए सभी को अपने अपने कार्यों का निस्तारण पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत करने के निर्देश दिए।
- मण्डलायुक्त‚ प्रयागराज श्रीमती सौम्या अग्रवाल द्वारा देव दीपावली पर्व के दृष्टिगत संगम घाट पर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
- महात्मा गांधी जी की जयन्ती पर कमिश्नरी प्रांगण में ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं सभागार में अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर दोनों महापु़रूषों के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
- मौनी अमावस्या के स्नान पर्व (31 जनवरी/1 फरवरी)पर लगभग 1 करोड़ 55 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया।इसे सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बडी संख्या में अधिकारियों की तैनाती की गयी थी जिसमें 12 जोनल एवं 42 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 97 सेक्टर ऑफिसर, 3 अपर पुलिस अधीक्षक तथा 13 पुलिस उपाधीक्षक शामिल थे।
- मण्डलायुक्त एवं एडीजी जोन की अध्यक्षता में मोहर्रम, कावंड़ यात्रा एवं सावन मास के दृष्टिगत आपसी भाई-चारा एवं प्रेम सौहार्द को बनाये रखने के लिए विभिन्न धर्मों के धर्म गुरूओं के साथ बैठक आयोजित की गयी।
- मंडलायुक्त ने प्रयागराज के न्यू हॉटस्पॉट्स, शंकर घाट(शिवकुटी), का शीर्षस्थ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। साफ सफाई, सैनिटाइजेशन, एसेंशियल सर्विसेज आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सभी व्यवस्थाओं को घरों तक पहुंचाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
- मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर माघ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संगम नोज पहुंचकर स्नानघाटों को देखा तथा श्रद्धालुओं से मेले में की गयी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
- मंडलायुक्त ने पुलिस महा निरीक्षक, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ आगामी छठ पूजा के दृष्टिगत की गई तैयारियों का जायजा लेते हुए संगम,अरैल तथा अन्य घाटों का निरीक्षण किया।
















































