जीवन की परीक्षा कितनी वफादार हैं ,उसका पेपर कभी लीक नहीं होता।
ताकतवर होकर भी झुक जाना श्रेष्ठ गुण है
श्रेष्ठ होकर भी सामान्य रहना सर्वश्रेष्ठ गुण है !!
जीवन में घटित होने वाली हर घटना के साक्षी बनो.. जो घट रहा है, घटने दो अंगीकार मत करो.. दूर से ही खुली आंखों से देखो, या फिर आंखें बंद कर.. फिर देखना... कोई भी घटना तुम्हें विचलित न कर सकेगी।
जीवन की खूबसूरती है अनिश्चितता हमें नहीं पता कि जिंदगी में अगले ही पल क्या होने वाला है। इस तरह अज्ञात स्थिति में भी जीवन को जीना अपने आप में अद्भुत है। यदि हमारे साथ क्या होने वाला है यह जान गए तो जीवन का अर्थ नहीं रह जाएगा।