एक बार जर्मनी में प्रसिद्ध यहूदी कवि गिरफ़्तार किए गए।
तीन साल की बेटी ने माँ से पूछा-पापा को पकड़ कर क्यों ले गये?
माँ बोली-पापा ने हिटलर के खिलाफ़ कविता लिखी है.
बच्ची बोली-वो भी पापा के ख़िलाफ़ कविता लिख देता.
माँ ने कहा- वो लिख पाता तो इतना खून ख़राबा क्यों करता।