धनबाद में व्यापारियों से संवाद के दौरान SSP प्रभात कुमार ने कहा— सुरक्षा, ट्रैफिक और अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता है। जल्द CCTV कैमरे और ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। रंगदारी मांगने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, जबकि ऑटो-टोटो चालकों की लापरवाही पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
Dhanbad Police
5,044 posts
This is the official handle of "Dhanbad Police". For any emergency, please call on toll free helpline no. "112" or our Control Room no. "+91 326 2311217".
00:00- धनबाद पुलिस केंद्र में पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण की शुरुआत। 516 एएसआई को गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य, नए आपराधिक कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। #DhanbadPolice #ProfessionalPolicing #Training #JharkhandPolice
- विश्व पर्यावरण दिवस पर बलियापुर थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। SSP श्री प्रभात कुमार, विधायक श्री चन्द्रदेव महतो एवं अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया 🌱🌳 #WorldEnvironmentDay #PlantationDrive #DhanbadPolice #EnvironmentProtection
- धनबाद पुलिस के तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का प्रथम चरण संपन्न। 329 पुलिस पदाधिकारियों(SI) को गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, तकनीकी पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था प्रबंधन और जनोन्मुख पुलिसिंग का प्रशिक्षण दिया गया। #DhanbadPolice #ProfessionalPolicing
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 100 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। ✅ गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान एवं समयबद्ध चार्जशीट पर जोर ✅ तकनीकी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर प्रशिक्षण
- 🚔 मई माह में धनबाद पुलिस ने 1884 चरित्र प्रमाण पत्र जारी किए, 67% आवेदनों का निष्पादन 📄 मई माह में प्राप्त 2824 चरित्र प्रमाण पत्र आवेदनों में से 1884 का सफल निष्पादन किया गया। #DhanbadPolice #CitizenService #CharacterCertificate #PublicService #JharkhandPolice #Dhanbad
- धनबाद पुलिस केंद्र में एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में विशेष कार्यशाला आयोजित हुई। 890 पुलिस पदाधिकारियों को प्रोफेशनल पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान, डिजिटल साक्ष्य संकलन, चार्जशीट एवं वारंट निष्पादन को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
- जिलेभर में व्यापक सुरक्षा ऑडिट। एसएसपी श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप, सीएसपी केंद्र एवं पेट्रोल पंपों की औचक जांच की गई। सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्ड, पहचान सत्यापन व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई।
- धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि! मई माह में वर्षों से लंबित 1250 कांडों का चार्जशीट/अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में समर्पित किया गया। इनमें वर्ष 1998 और 1999 के लगभग तीन दशक पुराने मामले भी शामिल हैं। #DhanbadPolice #JusticeDelivery #JharkhandPolice
- विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जिले के सभी थाना, ओपी, पुलिस केंद्र, कार्यालयों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने तम्बाकू और तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
- नाबालिग से दुष्कर्म मामले में धनसार पुलिस को बड़ी सफलता, फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार एसआईटी टीम ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी के बाद नवादा से दबोचा आरोपी पोक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में दर्ज कांड, आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया




























