जनपद में सड़क सुरक्षा का कड़ाई से पालन कराने तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान 20 दोपहिया वाहनों तथा 5 बड़े वाहनों को जब्त किया गया। इसके साथ ही 150 वाहनों का चालान किया गया।
DM / DEO Gonda
7,502 posts
District Magistrate Gonda Official handle
- राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश माननीय अध्यक्ष, राज्यमंत्री, श्री राजेश वर्मा जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सर्किट हाउस गोण्डा में बुके देकर स्वागत किया गया। #गोण्डा_उत्तर_प्रदेश @MPRajeshVerma
- जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश महोदय तथा पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरुद्ध कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। #कारागार_निरीक्षण #गोण्डा_उत्तर_प्रदेश @IPSVineet
- तहसील करनैलगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त वृद्धापेंशन, मुख्यमंत्री आवास, घरौनी, कृषि बीज किट, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, प्रोबेशन, आयुष्मान आरोग्य, क्षय रोग सहित अन्य कई योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं किट देकर लाभान्वित किया गया। #गोण्डा_उत्तर_प्रदेश
- सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील करनैलगंज में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई, तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। #गोण्डा_उत्तर_प्रदेश #सम्पूर्ण_समाधान_दिवस_जनसुनवाई @IPSVineet
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन गोण्डा में योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ वातावरण हेतु सभी अधिकारियों द्वारा सफाई अभियान लगाकर साफ सफाई का कार्य किया गया। #स्वच्छ_गोण्डा_सुन्दर_गोण्डा #गोण्डा_उत्तर_प्रदेश
- मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आयुक्त सभागार गोण्डा में देवीपाटन एवं बस्ती मंडल के लोक निर्माण विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा बैठक की। बैठक में दोनों मण्डलों के मा० जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे। #गोण्डा_उत्तर_प्रदेश
- जिला पंचायत सभागार में नीट परीक्षा की तैयारी के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। #गोण्डा_उत्तर_प्रदेश
- जिला पंचायत सभागार में मोहर्रम एवं अन्य त्यौहारों के दृष्टिगत सभी धर्मगुरुओं एवं वरिष्ठ नागरिकों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक की गई। #सेन्ट्रल_पीस_कमेटी_बैठक @IPSVineet #गोण्डा_उत्तर_प्रदेश
- कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में जनसुनवाई के दौरान आये दिव्यांग अनमोल निवासी ग्राम रुदौलिया करनैलगंज गोण्डा को मौके पर ही ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराया गया। #गोण्डा_उत्तर_प्रदेश
- कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में आये हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया, साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। #जनता_दर्शन_जनसुनवाई #गोण्डा_उत्तर_प्रदेश



































