वज्रपात की घटना में वैशाली में 03, नवादा में 01 तथा जमुई में 01 व्यक्ति की मृत्यु पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
CMO Bihar
2,352 posts
This is the official Twitter account of Chief Minister Secretariat, Government of Bihar.
- Replying to @officecmbiharसाथ ही, माननीय मुख्यमंत्री जी ने राज्यवासियों से अपील की है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें तथा वज्रपात से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने एवं सुरक्षित रहने का आग्रह किया है।माननीय मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
- माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने छपरा जंक्शन पर छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस का भी शुभारंभ किया गया तथा दोहरीघाट-औड़िहार रेल सेवा का वाराणसी तक विस्तारीकरण किया गया।Replying to @officecmbiharइसी क्रम में मढ़ौरा लोकोमोटिव प्लांट से गिनी गणराज्य को निर्यात किए जाने वाले 51वें रेल इंजन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो बिहार की बढ़ती औद्योगिक क्षमता, तकनीकी दक्षता और वैश्विक पहचान का प्रतीक है।साथ ही सारण जिले में दो आधुनिक टाउनशिप एवं दो एयरपोर्ट विकसित किए जाने की घोषणा की गई, जिससे क्षेत्र में विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
- माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं भारत सरकार के रेल,सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी आज राजीवनगर स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया(STPI) में आईटी उद्योग एवं स्टार्टअप के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।Replying to @officecmbiharउन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले पाँच वर्षों में बिहार उद्योग, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी एक नई और सशक्त पहचान स्थापित करेगा।माननीय मुख्यमंत्री जी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार के युवा स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार के नए अवसरों का सृजन करें। राज्य सरकार उनके नवाचार, उद्यमिता और विकास के प्रयासों में हर संभव सहयोग एवं सहायता प्रदान करेगी।
- माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग की 286 करोड़ रुपए की लागत से 157 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।Replying to @officecmbiharमाननीय मुख्यमंत्री जी ने शहर को कचरा-मुक्त बनाने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट)कार्यों में तेजी लाने,नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत घर-घर सीवरेज नेटवर्क की सुविधा सुनिश्चित करने तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सब्जी हाट योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया।साथ ही, उन्होंने पटना के भविष्य को नई दिशा देने के उद्देश्य से 66,000 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘पाटलिपुत्र’ नामक सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की।
- माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास, पटना में माननीय केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
- Replying to @officecmbiharउन्होंने कहा कि आगामी 15 दिनों में विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी तथा अगले एक वर्ष में विक्रमशिला विश्वविद्यालय का पुनर्स्थापन किया जाएगा। साथ ही ए.एन. कॉलेज परिसर स्थित थाने को भी 10 दिनों के भीतर अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया जाएगा।माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ऐसी व्यवस्था विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे बिहार के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े और वे बिहार में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।
- माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी दिनांक 18.06.2026 को ए.एन. कॉलेज परिसर में आयोजित अनुग्रह जयंती-सह-स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ए.एन. कॉलेज को पटना का सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय बनाने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर उसकी विशिष्ट पहचान स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।




































